केंद्र सरकार को भारतीय यूरेनियम निगम से एक अरब 78 करोड़ रुपए के लाभांश की एक किस्‍त प्राप्‍त हुई

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंध विभाग के सचिव तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि केंद्र सरकार को भारतीय यूरेनियम निगम से एक अरब 78 करोड़ रुपए के लाभांश की एक किस्‍त प्राप्‍त हुई है। उन्‍होंने कहा कि सरकार को राइट्स लिमिटेड से भी 104 करोड़ रुपए और भारतीय सौर ऊर्जा निगम से भी 53 करोड़ रुपए का लाभांश मिला है।

Related posts

Leave a Comment