रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद ने सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए मेक इन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत उनासी अरब पैंसठ करोड़ रुपए की लागत के प्रस्तावों का अनुमोदन किया है।
परिषद ने एच.ए.एल. से बारह हल्के यूटिलिटी हैलीकॉप्टर और बी.ई.एल. से लिंक्स यू 2 अग्निशमन प्रणालियां खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे नौसेना के लड़ाकू जहाजों की खोज और कार्रवाई क्षमता में वृद्धि होगी। यह सभी प्रस्ताव मेक इन इंडिया के अंतर्गत मंजूर किए गए हैं। इनमें भारत में डिजाइन, विकास और विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा।