भारत और ब्रिटेन के सशस्त्र बलों का संयुक्त युद्धाभ्यास कोंकण शक्ति 2021 अरब सागर में कोंकण समुद्री तट के पास शुरू हो गया है। समुद्र में पहली बार तीनों सेनाओं का परस्पर युद्धाभ्यास हो रहा है। संयुक्त युद्धाभ्यास में भाग लेने वाली टुकडियों को दो प्रतिद्वंदी बलों के रूप में शामिल किया गया है जिसका उद्देश्य थल सेना के जवानों द्वारा समुद्र पर नियंत्रण पाना है। भारतीय युद्ध पोत आईएनएस चेन्नई के साथ पश्चिमी बेडे का नेतृत्व फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग कर रहे हैं। दूसरे दल में ब्रिटेन का लडाकू विमान एचएमएस क्वीन एलिजाबैथ, ब्रिटेन और नीदरलैंड की नौसेना के युद्धपोत और भारतीय युद्धपोत शामिल हैं।
Related posts
-
धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक... -
FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत...