लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आज एक और आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आज एक और आरोपी गिरफ्तार

उत्‍तर प्रदेश में पुलिस ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आज एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 3 अक्‍टूबर को काली फॉरचुनर कार चलाने वाला यह आरोपी शेखर भारती है। इस हिंसा में आठ लोग मारे गये थे। पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शेखर भारती अंकित दास की गाडी चला रहा था और अंकित दास भी इस मामले का एक आरोपी है और राज्यसभा के पूर्व सांसद अखिलेश दास का बेटा है।

Related posts

Leave a Comment