आईपीएल क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में

आईपीएल क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गई है। पहले क्‍वालिफायर में चेन्‍नई ने दिल्ली कैपिटल्‍स को चार विकेट से हराया। दुबई में दिल्ली कैपिटल्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाए। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 19 ओवर चार गेंद में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। चेन्‍नई की तरफ से ऋतुराज ने 70 और उथप्‍पा ने 63 रन बनाए। ऋतुराज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

चेन्नई अब 15 अक्टूबर को दुबई में फाइनल खेलेगी। दिल्ली कैपिटल्‍स को फाइनल में प्रवेश करने का एक और मौका मिलेगा। वह बुधवार को दूसरे क्वालि‍फायर में खेलेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलेगी। क्वालिफायर 2 के विजेता का सामना डेल्‍ही कैपिटल्स से होगा।

Related posts

Leave a Comment