आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के सरकार के अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर एनआईए के छापे

एनआईए ने आतंक से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जम्‍मू-कश्‍मीर में कई ठिकानों पर छापे मारे हैं। एनआईए ने कल श्रीनगर, अनंतनाग, कुलगाम और बारामूला में नौ स्‍थानों पर छापे मारे। ये छापे दो मामलों से संबंधित हैं। पहला मामला भारत विरोधी एक पत्रिका के प्रकाशन से जुड़ा हुआ है जबकि दूसरा मामला आतंकी गुट लश्‍कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेसिस्‍टेंस फ्रंट – टीआरएफ से संबंधित है। एनआईए ने कानून और व्‍यवस्‍था से संबंधित मामलों में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

Related posts

Leave a Comment