विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले मलेरिया रोधी टीके की अनुमति दे दी है। संगठन ने कहा है कि वह उप-सहारा अफ्रीका और अन्य क्षेत्रों में बच्चों को मलेरिया रोधी टीका दिए जाने का परामर्श दे रहा है। इन क्षेत्रों में पी. फैल्सिपैरम मलेरिया का संक्रमण मध्यम से उच्च स्तर पर पाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेडरॉल अधनॉम ग्रेब्रेयसस ने कहा कि बच्चों के लिए मलेरिया के टीके की काफी लम्बे समय से प्रतीक्षा थी और यह विज्ञान, बच्चों के स्वास्थ्य और मलेरिया नियंत्रण के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस टीके को मलेरिया की रोकथाम के अन्य मौजूदा उपायों के साथ उपयोग किया जाएगा। इससे प्रतिवर्ष लाखों बच्चों को बचाया जा सकेगा।
Related posts
-
धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक... -
FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत...