दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंची

दिल्ली: वायु गुणवत्ता सूचकांक के खराब श्रेणी में पहुंचने पर IMD के पर्यावरण निगरानी एवं अनुसंधान प्रमुख विजय कुमार सोनी ने कहा, “कल पूरे दिन AQI खराब श्रेणी में रहा है। आज भी AQI 237 है, जो खराब श्रेणी में आता है। आने वाले समय में इसके खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना है। 15 अक्टूबर के बाद बारिश की संभावना है तब उम्मीद है कि अच्छा सुधार आएगा तब ये वापस मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में आ जाएगी।”

SAFAR-India के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स वर्तमान में ‘मध्यम’ श्रेणी में 190 पर है। दिल्ली विश्वविद्यालय के पास एयर क्वालिटी इंडेक्स 313 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, और नोएडा (यूपी) में 212 ‘खराब’ श्रेणी में है।

Related posts

Leave a Comment