एक रूसी अभिनेता और फिल्म निर्देशक अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म बनाने के मिशन पर रॉकेट से अंतरिक्ष पहुंचे। रूस ने कहा है कि यह परियोजना देश के अंतरिक्ष क्षेत्र के गौरव में सहायक होगी। अभिनेता यूलिया पेरसिल्ड और निर्देशक क्लिम शिपेंको ने तीन मिशनों के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री एंटोन श्काप्लेरोव के साथ रूसी सोयुज यान में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र के लिए प्रक्षेपण किया। उनका अंतरिक्ष विमान सोयुज MS-19 कल कजाकिस्तान के बैकोनूर से प्रक्षेपित होकर लगभग साढ़े तीन घंटे के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र पहुंचा। तीनों यात्रियों ने बताया कि वे ठीक महसूस कर रहे है और अंतरिक्ष यान प्रणाली सामान्य रूप से काम कर रही है।
Related posts
-
आज विश्व धरोहर दिवस है
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और महत्व... -
किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश... -
BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के क्षेत्रों...