राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत के स्वास्थ्य लाभ पैकेज में संशोधन किया

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत के स्वास्थ्य लाभ पैकेज में संशोधन किया

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के स्वास्थ्य लाभ पैकेज में संशोधन किया है। इस संशोधन के तहत कुछ स्वास्थ्य पैकेजों की दरों को 20 से चार सौ प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। लगभग चार सौ पैकेजों की दरों में संशोधन किया गया है और काले फंगस से संबंधित एक नया पैकेज भी जोड़ा गया है।

इन दरों के नवंबर, 2021 से लागू होने की उम्मीद है। वेंटिलेटर के साथ आईसीयू की दरों में 100 प्रतिशत, बिना वेंटिलेटर के आईसीयू की दरों में 136 प्रतिशत और नियमित वार्ड की दरों में 17 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। आयुष्मान भारत योजना में इस समय 1669 उपचार प्रक्रियाएं शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment