अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने क्रिप्टो करेंसी के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है कि यह उभरते बाजारों के आर्थिक स्थायित्व के लिए खतरा है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार सीमित और अपर्याप्त निगरानी तथा सूचनाओं के कारण क्रिप्टो करेंसी उपभोक्ता संरक्षण और वित्तीय स्थायित्व के लिए नई चुनौतियां प्रस्तुत कर रही हैं। सितंबर में क्रिप्टो करेंसी के व्यापार का बाजार मूल्य दो ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया था।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेषज्ञों ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी के कारण धनशोधन और आतंकी फंडिंग की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अलग-अलग देशों में क्रिप्टो करेंसी को लेकर अलग-अलग कानूनों की वजह से जांच एजेंसियों के बीच समन्वय चुनौती पूर्ण रहता है।