देश के उत्‍तर-पश्चिम के कुछ हिस्‍सों से दक्षि‍ण-पश्‍चिम मॉनसून की वापसी 6 अक्‍टूबर से शुरू हो सकती है

देश के उत्‍तर-पश्चिम के कुछ हिस्‍सों से दक्षि‍ण-पश्‍चिम मॉनसून की वापसी 6 अक्‍टूबर से शुरू हो सकती है

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि देश के उत्‍तर-पश्चिम के कुछ हिस्‍सों से दक्षि‍ण-पश्‍चिम मॉनसून की वापसी 6 अक्‍टूबर से शुरू हो सकती है। उत्‍तर-पूर्व अरब सागर में बना कम दबाव भारतीय तटीय क्षेत्रों से दूर पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ रहा है। 5 अक्‍टूबर से देश के उत्‍तर-पश्चिम में चक्रवातरोधी हवाओं के कम स्‍तर पर चलने से मॉनसून की वापसी में मदद मिलेगी। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्‍युंजय महापात्र ने कहा है कि इसके प्रभाव से नमी में काफी कमी आएगी और देश के पश्चिम-उत्‍तर भागों में कम बारिश होगी। इस प्रकार से देश के उत्‍तर-पश्चिम के कुछ हिस्‍सों से करीब 6 अक्‍टूबर के बाद दक्षि‍ण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू होने की अनुकूल परिस्थितियां हैं।

Related posts

Leave a Comment