गुजरात तट पर बने दबाव के क्षेत्र का अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है। मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने आकाशवाणी को बताया कि गुजरात में इस चक्रवात का विशेष प्रभाव नहीं पडेगा, लेकिन सौराष्ट्र समेत राज्य के तटीय क्षेत्रों में तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। मछुआरों को अगले दो दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ और पोरबंदर जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। सौराष्ट्र के नौ जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 18 टीमों को तैनात किया गया है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...