आईपीएल: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया

आई.पी.एल. क्रिकेट में शारजाह में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू को छह विकेट से हरा दिया है। बंगलुरू ने निर्धारित 20 ओवर में एक सौ 56 रन बनाए थे जवाब में चेन्‍नई ने चार विकेट खोकर 157 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया है। चेन्‍नई की ओर से रितुराज गायकवाड ने 38, फाफ डु प्‍लेसिस ने 31, मोइन अली ने 23 और अंबाति रायडु ने 32 रन का योगदान दिया।

Related posts

Leave a Comment