प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल, वाशिंगटन डीसी में मार्क विडमार, सीईओ, फर्स्ट सोलर के साथ बैठक की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मार्क विडमार, सीईओ, फर्स्ट सोलर ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र पर चर्चा की। सीईओ ने पीएलआई योजना के तहत सौर ऊर्जा उपकरणों के निर्माण पर चर्चा की, जिसमें ‘थीन फिल्म टेक्नोलॉजी’ का इस्तेमाल किया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांतनु नारायण चेयरमैन, एडोब के साथ युवाओं को स्मार्ट शिक्षा प्रदान करने और अनुसंधान को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय युवाओं द्वारा संचालित स्टार्ट-अप क्षेत्र पर भी चर्चा की।