अफगानिस्तान में बढ़ती राजनीतिक अनिश्चितता के बीच अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने उसे दी जाने वाले राशि पर रोक लगा दी है। कोष ने हाल में सदस्य देशों के लिए 6 खरब 50 अरब डॉलर के विशेष आहरण अधिकार की घोषणा की थी लेकिन अभी अफगानिस्तान को यह राशि नहीं मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा कि अफगानिस्तान में सरकार की अनिश्चितता के कारण उसे यह अनुदान नहीं मिलेगा। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक ने अफगानिस्तान को ऋण देने पर भी रोक लगा दी है। उनके अलावा वित्तीय कार्रवाई कार्य बल ने भी अपने 39 सदस्य देशों से तालिबान की परिसंपत्तियों पर रोक लगाने को कहा है।
Related posts
ईरान ने कहा – लगातार हो रहे युद्ध विराम के उल्लंघन के बीच नहीं खुलेगा होर्मुज जल-डमरू-मध्य
ईरान ने कहा है कि अमरीका और इस्राएल द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य...
आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया
राजस्थान रॉयल्स ने कल रात लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स...
श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए
चमोली, उत्तराखंड: बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन कि लिए पहुंच रहे हैं।...