मध्य प्रदेश में पहली से पांचवी तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल कल से फिर खुल जाएंगे। करीब 18 महीनों के बाद 20 सितंबर को पहली बार कक्षा एक से 5वीं तक के बच्चे भी स्कूल पहुंचेंगे। स्कूल खुलने से पहले स्कूलों की साफ सफाई के साथ सैनिटाइजेशन का काम भी किया जा रहा है। स्कूल खुलने के साथ प्राइमरी स्कूलों में 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ कक्षाओं का संचालन होगा। खास बात यह है कि स्कूलों में माता-पिता की लिखित सहमति अनिवार्य होगी। इस बीच प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान का तीसरा चरण जारी है। राज्य में 26 सितम्बर तक प्रत्येक पात्र व्यक्ति को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य़ रखा गया है।
Related posts
-
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू हो... -
अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने... -
IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन...