आईपीएल के बाकी मैच आज से दुबई में शुरू, मुम्‍बई इंडियन्‍स का सामना चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से

इंडियन प्रीमियर लीग-(IPL 2021) का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। पहला मैच शाम साढ़े सात बजे से चेन्नई सुपर किंग्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 15 अक्‍टूबर को दुबई में खेला जाएगा। कोरोना के कारण स्‍थगित इस टूर्नामेंट में अब तक 29 मैच खेले गए थे। टूर्नामेंट के शेष 31 मैच अगले 27 दिनों में खेले जाएंगे। ये मैच दुबई, अबू धाबी और शारजाह में होंगे।

Related posts

Leave a Comment