इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के तंगेरांग जेल में लगी आग में 41 लोगों की मौत

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के तंगेरांग जेल में लगी आग में 41 लोगों की मौत

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के बाहरी क्षेत्र तंगेरांग जेल में आज सुबह लगी आग में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई है। उस समय सभी बंदी सो रहे थे। जेल के सी-ब्‍लॉक में एक सौ 22 कैदी बंद थे। ये सभी नशीले पदार्थों से संबंधित मामलों में जेल की सजा काट रहे थे। दर्जनों कैदी घायल बताए जाते हैं, जिनमें से कुछ आईसीयू में भर्ती है। इंडोनेशियाई सुधार संस्‍थानों की प्रवक्‍ता ने बताया है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment