सीबीआई ने कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी के प्रधान मुख्य अभियंता को एक लाख रूपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया

सीबीआई ने कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी के प्रधान मुख्य अभियंता को एक लाख रूपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक शिकायत के आधार पर अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता एक ठेकेदार हैं जो रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला के सिविल और बागवानी से संबंधित कार्य करता है। शिकायत कर्ता ठेकेदार निविदा या भुगतान संबंधी कार्य के संबंध में प्रधान मुख्य अभियंता, से उनके कार्यालय में मिलने गया। इस दौरान, आरोपी प्रधान मुख्य अभियंता ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग की। सीबीआई ने कपूरथला में आरोपी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा।

आरोपी के कपूरथला और जयपुर स्थित कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी को आज पंजाब के मोहाली स्थित सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related posts

Leave a Comment