भारत ने एक ही दिन में कोविड वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक डोज़ लगाई

भारत ने एक ही दिन में कोविड वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक डोज़ लगाई

भारत ने एक ही दिन में कोविड वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक डोज़ लगाई। भारत ने अपने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल एक दिन में सबसे ज्यादा1 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से एक दिन में हासिल किया गया अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है। कल शाम 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 62 करोड़ (62,09,43,580) के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार कल कोरोना वायरस के लिए 17,61,110 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 51,68,87,602 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment