जी-7 देशों ने तालिबान से 31 अगस्‍त के बाद भी अफगानिस्‍तान से लोगों को सुरक्षित निकलने देने की अपील की

जी-7 देशों के नेताओं ने कहा है कि तालिबान को आतंकवाद और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहाराया जाएगा। लंदन में जी-7 नेताओं की वर्चुअल आपात बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने सदस्‍य देशों से अनुरोध किया कि वे अफगानिस्तान के लोगों का साथ दें और शरणार्थियों के लिए समर्थन तथा मानवीय सहायता में बढ़ोतरी करें। उन्‍होंने तालि‍बान से आग्रह किया कि वह अफगानिस्‍तान से अमरीकी सैनिकों की 31 अगस्त तक वापसी की समयसीमा के बाद भी लोगों को सुरक्षित निकलने देने की गारंटी दें।

Related posts

Leave a Comment