अफगानिस्‍तान से लोगों को सुरक्षित लाने के अभियान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: हरदीप सिंह पुरी

अफगानिस्‍तान से लोगों को सुरक्षित लाने के अभियान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: हरदीप सिंह पुरी

अफगानिस्‍तान से अब तक 228 भारतीय नागरिक समेत कुल 626 लोग वापस लाये जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि अब तक 77 सिखों को भी वापस लाया गया है। उन्‍होंने इस बचाव अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्‍यक्‍त किया।

हरदीप सिंह पुरी ने कल सवेरे दिल्‍ली हवाई अडडे पर काबुल से लाई गई गुरू ग्रंथ साहिब की पावन प्रति को ग्रहण किया। उन्‍होंने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार और भावुक अनुभव रहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अफगानिस्‍तान से लोगों को सुरक्षित लाने के अभियान का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भारत‍ हमेशा सताए हुए अल्‍पसंख्‍यकों की मदद करता रहेगा।

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने आपरेशन देवीशक्ति के तहत भारतीयों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना, एयर इंडिया और नागर विमानन मंत्रालय की सराहना की है। डॉक्टर जयशकर ने कहा कि काबुल से 78 भारतीय ताजिकिस्तान के दुशाम्बे होते हुए भारत पहुंचे।

Related posts

Leave a Comment