महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित टिप्‍पणी के मामले में केन्‍द्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित टिप्‍पणी के मामले में केन्‍द्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार

केन्‍द्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कथित टिप्‍पणी के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। सत्र अदालत में नारायण राणे की अंतरिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उन्‍हें रत्‍नागिरि के संगमेश्‍वर में गिरफ्तार किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्‍द्र फडणवीस ने गिरफ्तारी की निंदा की है और इसे बदले की कार्रवाई बताया है। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इसके लिए महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की है। उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पार्टी इस तरह की कार्रवाई से न तो डरेगी और न ही किसी के दबाव में आएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को जन-आशीर्वाद यात्रा में भारी समर्थन मिला है, जिससे विरोधी वि‍चलित हो गए हैं।

Related posts

Leave a Comment