सरकार की राष्ट्रीय मौद्रीकरण योजना से एकाधिकार को बढावा मिलेगा: राहुल गांधी

सरकार की राष्ट्रीय मौद्रीकरण योजना से एकाधिकार को बढावा मिलेगा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि सरकार की राष्ट्रीय मौद्रीकरण योजना से एकाधिकार को बढावा मिलेगा। आज शाम नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी निजीकरण के खिलाफ नहीं है, लेकिन रेलवे जैसे महत्‍वपूर्ण विभागों के निजीकरण का विरोध करती है।

राहुल गांधी की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार ने खुद मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे का मौद्रीकरण करके आठ हजार करोड़ रुपये जुटाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्‍या राहुल गांधी, इसे, एक्‍सप्रेस-वे को बेचना कहेंगे। केंद्रीय मंत्री ने यह भी सवाल किया कि क्या राहुल गांधी मानते हैं कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें इस तरह का मौद्रीकरण करके अपने राज्यों को बेचने का काम कर रही हैं।

Related posts

Leave a Comment