प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में कहा; “बुलढाणा जिले में दुर्घटना के कारण हुई मृत्यु पर दु:खी हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाऐं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री मोदी”
