पश्चिम बंगाल में राम-कृष्‍ण मिशन का मुख्‍यालय बेलूर मठ श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आज से फिर खुलेगा

पश्चिम बंगाल में कोविड स्थिति में सुधार के बाद रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय बेलूर मठ आज से श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। मठ सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे तक और शाम चार बजे से पौने छह बजे तक खुला रहेगा। दर्शकों को मठ परिसर में कोविड संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा, लेकिन पुराने मंदिर और स्वामी विवेकानंद के कक्ष में जाने तथा प्रसाद वितरण पर रोक बनी रहेगी।

Related posts

Leave a Comment