विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा- सरकार, लगातार काबुल की स्थिति पर नजर रख रही है; अफगानिस्‍तान से स्वदेश वापसी में समन्‍वय के लिए विशेष प्रकोष्ठ की स्थापना

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कहा है कि सरकार काबुल की स्थिति की निरंतर निगरानी कर रही है। एक ट्वीट में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि सरकार भारत वापस आने की कोशिश कर रहे लोगों की चिंता समझती है। उन्‍होंने कहा कि हवाई अड्डे का संचालन मुख्‍य चुनौती है और सरकार इस बारे में साझेदारों के साथ चर्चा कर रही है। विदेश मंत्री ने कहा कि काबुल की मौजूदा स्‍थ‍िति को देखते हुए वहां रह रहे भारतीयों के बारे में सही जानकारी मिलना जरूरी है।

Given the Kabul situation, important we have accurate information about Indians there. Urge that this be provided by all concerned to the MEA Special Afghanistan Cell at:

Phone number: +919717785379
Email: MEAHelpdeskIndia@gmail.com

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 16, 2021

विदेश मंत्री जयशंकर ने काबुल में रह रहे भारतीयों से अनुरोध किया कि वे टेलीफोन नम्‍बर 9 1 9 7 1 7 7 8 5 3 7 9 और ई-मेल MEA Helpdesk India@gmail.com पर संपर्क कर अपने बारे में जानकारी दें। विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार काबुल में हिन्‍दू और सिख समुदाय के साथ लगातार संपर्क में हैं और उनकी कुशलता के बारे में प्राथमिकता से विचार किया जायेगा।

Discussed latest developments in Afghanistan with @SecBlinken. Underlined the urgency of restoring airport operations in Kabul. Deeply appreciate the American efforts underway in this regard.

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 16, 2021

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल रात अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन के साथ अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर विचार किया। दोनों नेताओं ने काबुल में हवाई अड्डे का परिचालन तत्काल बहाल किए जाने पर जोर दिया।

Related posts

Leave a Comment