ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस, 21 फरवरी को भारत की दो दिनों की यात्रा पर होंगे। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी और उच्च अधिकार प्राप्त व्यापारिक शिष्टमंडल भी होगा। प्रधानमंत्री मित्सोताकिस नई दिल्ली में नवें रायसीना डायलॉग में मुख्य अतिथि होंगे। उनका स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री मिसोताकिस के साथ वार्ता करेंगे। वर्ष 2008 के बाद यह पहला अवसर है, जब ग्रीस के शासनाध्यक्ष की भारत यात्रा हो रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री मोदी की ग्रीस यात्रा के बाद दोनों देशों के संबंधों को गति मिली है। दोनों देशों के बीच सुरक्षा, रक्षा, पोत परिवहन और समुद्री सहयोग रहा है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री मिसोताकिस की यात्रा से दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री मित्सोताकिस से द्विपक्षीय वार्ता के पश्चात उनके सम्मान में दोपहर के भोजन की मेजबानी करेंगे।
