भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के 40 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, ज्य़ादातर मामले महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु के हैं। ये अभी भी वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट है।
भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 82 दिनों में सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.56% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.67% है। भारत में COVID-19 के 50,848 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,28,709 हुई। 1,358 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,90,660 हो गई है।
68,817 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,89,94,855 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,43,194 है।