30 अगस्त तक 881.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई; लगभग 130.65 लाख किसान लाभान्वित हुए

30 अगस्त तक 881.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई; लगभग 130.65 लाख किसान लाभान्वित हुए

विभिन्न राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों में खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2021-22 के दौरान केंद्रीय पूल के तहत धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है।

30 अगस्त 2022 तक, 881.30 लाख मीट्रिक टन धान (जिसमें 759.32 लाख मीट्रिक टन खरीफ फसल और 121.98 लाख मीट्रिक टन रबी फसल शामिल है) की खरीद की गई है। इससे 1,72,734.69 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के जरिए लगभग 130.65 लाख किसानों को लाभ हुआ है।

रबी विपणन सीजन 2022-23 के दौरान, 30 अगस्त 2022 तक 187.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इससे 37,866.13 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के जरिए लगभग 17.83 लाख किसानों को लाभ हुआ है।

Related posts

Leave a Comment