30वीं राष्‍ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आज गुजरात के अहमदाबाद में शुरू होगी

30वीं राष्‍ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आज गुजरात के अहमदाबाद में शुरू होगी

30वीं राष्‍ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आज गुजरात के अहमदाबाद में शुरू होगी। पांच दिन का यह आयोजन साइंस सिटी में किया जाएगा जो 31 जनवरी तक चलेगा।

बाल वैज्ञानिक, विद्यार्थियों के साथ आए अध्‍यापक, मूल्‍यांकनकर्ता और सरकारी अधिकारियों समेत एक हजार चार सौ से अधिक प्रतिनिधि इस कांग्रेस में भाग लेंगे।

गुजरात विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद् के सलाहकार नरोत्‍तम साहू ने बताया कि देश भर से लगभग आठ सौ 50 विद्यार्थी विज्ञान कांग्रेस में अपनी परियोजनाएं प्रस्‍तुत करेंगे।

850 बच्चे यहां पर आएंगे। ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर सर का जो विजन है कि साइंस में कैसे ज्यादा बच्चे रूचि रख सकते हैं एंड साइंस का एक्साइटमेंट को कैसे वो लोग ले सकते हैं इसको ध्यान में लेकर के भारत सरकार ने इस साल में इनको सलेक्ट किया हुआ है। प्रोग्राम के अंदर में ही बच्चे लोगों का टेक्निकल प्रजेंटेशन ये लोग रिसर्च किया है। इसको एक तीन मेंबर वाला साइंटिफिक जूरी मेंबर आएंगे तो इनके सामने वो अपना काम अपनी मातृभाषा में वो प्रजेंट करेंगे। ये जूरी मेंबर जो तीन लोग होते हैं वो अपना-अपना लैंग्वेज को समझ करके इनका मूल्यांकन करेंगे।

Related posts

Leave a Comment