यूक्रेन में कल रूसी मिसाइल हमलों में कम से कम 11 लोगों की मृत्यु हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अमेरिका और जर्मनी द्वारा कीव को टैंक देने पर सहमत होने के एक दिन बाद पूरे यूक्रेन में रूस ने लगातार मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ वालेरी ज़ालुज़नी ने कहा कि कीव के ऊपर 20 मिसाइलें दागी गई हैं। यूक्रेन के आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ऑलेक्ज़ेंडर खोरुंझी ने कहा कि सबसे अधिक नुकसान कीव के आवासीय क्षेत्रों को हुआ है। उन्होंने कहा कि मिसाइल हमलों में 35 इमारतों को नुकसान पहुंचा और दो जगहों पर आग लगने की घटना हुई हैं। मिसाइलों ने पूरे यूक्रेन में 11 क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया। प्रवक्ता ने कहा कि हमले के बाद करीब 100 कर्मी बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...