उत्तर प्रदेश पुलिस ने गोकश और गैंगस्टर बबुआ की अवैध संपत्ति ज़ब्त की

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में पुलिस ने गोकश और गैंगस्टर बबुआ की अवैध संपत्ति ज़ब्त की है। SSP कलानिधि नैथानी ने बताया,“छर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले अपराधी गोकश बबुआ की गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14-A के अंतर्गत अपराध से अर्जित संपत्ति, ज़मीन को कुर्क किया गया है।” ऑपरेशन प्रहार जारी है। विभिन्न प्रकार के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। पिछले 10 साल के गौवध अधिनियम से संबंधित अपराधी जिनपर 3 या अधिक मुकदमे हैं, की गतिविधियों पर नज़र रखी गई। 67 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए।

Related posts

Leave a Comment