17वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2022) के लिए प्रविष्टियां जमा करने की समय सीमा 20 मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई है। फिल्म निर्माता अब 20 मार्च 2022 तक फिल्मों की वृत्तचित्र, लघु कथा और एनिमेशन की श्रेणी में अपनी प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। 1 सितंबर 2019 और 31 दिसंबर 2021 के बीच पूरी हुई फिल्में एमआईएफएफ-2022 में प्रवेश पाने के लिए पात्र हैं।
17वां एमआईएफएफ 29 मई से 4 जून 2022 तक फिल्म डिवीजन परिसर, मुंबई में आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फिल्म निर्माता www.miff.in
या https://filmfreeway.com/MumbaiInternationalFilmFestival-MIFF
पर लॉग इन कर सकते हैं और विभिन्न श्रेणियों में अपनी फिल्में शामिल करा सकते हैं। किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए महोत्सव निदेशालय से +91-22-23522252 / 23533275 और miffindia@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।