देश में अब तक 146 करोड़ 61 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 42 लाख से अधिक टीके 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को लगाए गए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश में कोविड संक्रमण से युवाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। श्री मोदी ने एक ट्वीट में टीका लगवा चुके 15 से 18 वर्ष के किशोरों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनके अभिभावकों को भी बधाई दी और अधिक से अधिक संख्या में किशोरों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के स्कूलों को 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को दो दिन की छुट्टी देने का निर्देश दिया है, जिन्हें कोविड टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के दिन और अगले दिन बच्चों को अवकाश मिलेगा।