बिहार में औरंगाबाद, रोहतास और बांका जिलों में बिजली गिरने से 14 लोग मारे गये और चार घायल हो गये। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि राज्य के विभिन्न भागों में अगले 48 घंटे में तेज वर्षा और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। लोगों से कहा गया है कि वे इस प्राकृतिक आपदा की आशंका के समय घरों में ही रहें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के निकट संबंधी को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के निःशुल्क इलाज के निर्देश दिये हैं।
बिहार में बिजली गिरने की घटनाओं में 14 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य में तेज वर्षा और बिजली गिरने का अनुमान व्यक्त किया