दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 135 नए मरीजों का पता चला

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 135 नए मरीजों का पता चला। इन्‍हें मिलाकर राष्‍ट्रीय राजधानी में संक्रमित व्‍यक्तियों की कुल संख्‍या 14 लाख 32 हजार हो गई है। दिल्‍ली सरकार के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक 14 लाख चार हज़ार से अधिक व्यक्ति पूरी तरह स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 201 रोगी स्वस्थ हुए, जबकि सात लोगों की मृत्‍यु भी हुई है। इ‍न्‍हें मिलाकर राज्य में कोविड महामारी से मरने वाले लोगों की संख्‍या 24 हजार 907 हो गई है। दिल्‍ली में फिलहाल सक्रिय मामलों की कुल संख्या दो हजार 372 है।

वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 77 हजार 605 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। दिल्ली में अब तक 64 लाख 24 हजार से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है।

Related posts

Leave a Comment