लोकसभा में 127वां संविधान संशोधन विधेयक 2021 पेश किया गया

लोकसभा में आज 127वां संविधान संशोधन विधेयक 2021 पेश किया गया। विधेयक में राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को अन्‍य पिछडा वर्ग की सूची बनाने का अधिकार देने का प्रावधान है। विधेयक को पेश करते हुए सामाजिक न्‍यायमंत्री डॉक्‍टर वीरेन्‍द्र कुमार ने कहा कि विपक्षी दलों के राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने इस कानून की मांग की थी। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि विपक्ष इस विधेयक का समर्थन करेगा।

Related posts

Leave a Comment