हिमाचल प्रदेश में शीत लहर चली, पारा न्यूनतम स्तर तक लुढ़का

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शीत लहर चल रही है और पारा न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे के दौरान निचली पहाड़ियों और मैदानों में शुष्क सर्द मौसम के साथ घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान कांगड़ा, शिमला, चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लु में ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बरसात और हिमपात का अनुमान व्यक्त किया है।

Related posts

Leave a Comment