हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन वापसी का आज अन्तिम दिन है। भाजपा, कांग्रेस तथा अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 561 उम्मीदवारों ने 68 विधानसभा क्षेत्रों में अपने नामांकन पत्र दाखिल किये थे। 27 अक्टूबर को जांच के बाद 45 नामांकन खारिज कर दिए गए।

राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए 12 नवम्‍बर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होनी है।

Related posts

Leave a Comment