हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि लाहौल-स्पीति जिले में आज तीसरे दिन भी मौसम खराब है और बर्फबारी जारी है। दारचा, कोकसर, गोंडला में 3 इंच हिमपात हुआ है। फिसलन भरी सड़क के कारण लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने लोगों से अटल सुरंग रोहतांग के उत्तर पोर्टल की ओर यात्रा नहीं करने की अपील की है। बर्फबारी के कारण पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है। उधर जिला किन्नौर में तीसरे दिन भी मौसम खराब है। जिले के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कल रात बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने इस महीने की 5 तारीख को ऊंची पहाड़ियों पर भारी हिमपात की येलो चेतावनी जारी की है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...