हिमाचल प्रदेश चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव प्रचार तेज किया

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। मतदान में केवल आठ दिन बचे हैं। भाजपा अध्‍यक्ष जे.पी. नड्डा आज शिमला में पार्टी का दृष्टिकोण पत्र जारी करेंगे। केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बिलासपुर और मातौर में जनसभाएं करेंगे। वरिष्‍ठ भाजपा नेता और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कांगड़ा और बिलासपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज कांगड़ा जिले के नगरौटा बांगवा में चुनावी रैली करेंगी।

68 सदस्‍यों की हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए इस महीने की 12 तारीख को मतदान होगा।

Related posts

Leave a Comment