हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। विधानसभा की 68 सीटों के लिए 24 महिलाओं सहित 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि 157 मतदान केन्द्रों पर केवल महिला कर्मचारी ही तैनात है।

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य दलों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 11, बहुजन समाज पार्टी 13, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1 और अन्य 45 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

इस बीच, हिमाचल सरकार ने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए राज्य में सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थाओं और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। दैनिक कर्मचारियों के लिए यह सवेतन अवकाश होगा। हिमाचल प्रदेश में ताशीगांग विश्व में सबसे ऊँचाई पर स्थित मतदान केन्द्र है। इसकी ऊँचाई समुद्र से 15 हजार 256 फीट ऊपर है। ताशीगांग के निवासी विधानसभा चुनाव में कल पहली बार मतदान करेंगे।

Related posts

Leave a Comment