हिंद महासागर वृत संगठन की 23वीं मंत्रिपरिषद बैठक आज कोलंबो में हुई

हिंद महासागर वृत संगठन की 23वीं मंत्रिपरिषद की बैठक आज कोलंबो में हुई। इस अवसर पर श्रीलंका ने बांग्लादेश से अध्यक्षता ग्रहण की। भारत ने अगले दो वर्षों के लिए संस्‍था में उपाध्यक्ष पद ग्रहण किया है।

इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने एक मजबूत हिंद महासागर समुदाय बनाने की भारत की प्राथमिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र के देशों की भलाई और सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत की प्रतिबद्धता पड़ोसी प्रथम नीति और सागर दृष्टिकोण पर आधारित है।

विदेश मंत्री तीन दिन के श्रीलंका दौरे पर हैं। उनका राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है।

Related posts

Leave a Comment