देशवासियों में देशभक्ति की भावना को बढावा देने के लिए हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक समूचे देश में चलाया जायेगा। आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोगों से अनुरोध किया कि अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरायें और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में वर्ष 2022 में शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष दस करोड से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे अपलोड किया। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि देशभर में दो सौ से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को संसद सदस्य और मंत्री तिरंगा बाइक रैली निकालेंगे।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...