Categories: News-Headlines

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज दिल्‍ली में मलेरिया की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने आज एक बैठक में दिल्‍ली में मलेरिया की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में दिल्‍ली में 2022 तक मलेरिया उन्‍मूलन पर चर्चा हुई। हर्षवर्धन ने कहा कि मलेरिया को एक अधिसूचित रोग की श्रेणी में रखा जाना चाहिए ताकि इससे जुड़े हर मामले का पता लगाया जा सके और उसका सही इलाज किया जा सके। उन्‍होंने कहा कि पिछले साल दिल्‍ली सरकार के साथ इस पर चर्चा हुई थी।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि मलेरिया उन्‍मूलन के लिए दिल्‍ली को पहली श्रेणी के शहरों में शामिल किया गया है। 2020 तक शहर से मलेरिया को पूरी तरह खत्‍म करने का लक्ष्‍य रखा गया था लेकिन अब इसे बढाकर 2022 कर दिया गया है।

दिल्ली में मलेरिया को अधिसूचित रोगों की श्रेणी में रखने पर उन्होंने बताया कि अस्पतालों से वास्तविक डेटा प्राप्त करना और संक्रमण के क्षेत्रों में निवारक कार्रवाई करना मलेरिया उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि बुखार वाले सभी मामलों में से दस प्रतिशत की मलेरिया जांच होनी चाहिए ताकि मलेरिया का कोई भी मामला छूट न जाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 और 2019 के बीच मलेरिया रुग्णता में 83.34 प्रतिशत और मलेरिया मृत्यु दर में 92 प्रतिशत की कमी हासिल करने की भारत की उपलब्धि को डब्ल्यूएचओ द्वारा भी सराहा गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार ऑलराउंडर

आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार… Read More

2 hours ago

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More

4 hours ago

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर नई दिल्ली:… Read More

5 hours ago

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी?

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? नई… Read More

6 hours ago

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी नंबर 3 का स्वागत

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी… Read More

6 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

2 days ago

This website uses cookies.