स्पेन के हूएल्वा में बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के एच.एस. प्रणय पुरूष सिंगल्स के दूसरे दौर में आज मलेशिया के डेरेन ल्यू के साथ खलेंगे। पुरूष डबल्स में भारत के एम.आर. अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी रूस की व्लादीमिर इवानोव और इवान सोजोनोव की जोड़ी से भिड़ेगी।
महिला डबल्स में एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी का मुकाबला चीन की लियू सुवान सुवान और शिया यू की जोड़ी से होगा।