स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट-2024 आज स्विट्जरलैंड में शुरू होगा। पुरुष सिंगल्स में, सातवीं वरीयता प्राप्त भारत के लक्ष्य सेन मलेशिया के लिओंग जून हाओ के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। किदांबी श्रीकांत का सामना ताइवान के वांग त्ज़ु-वेई से होगा। महिला सिंगल्स में चौथी वरीयता प्राप्त पी वी सिंधु का सामना जर्मनी की यवोन ली से होगा।
महिलाओं के डबल्स में, छठी वरीयता प्राप्त अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी का मुकाबला इंडोनेशिया की मेइलिसा ट्रायस और राचेल एलेस्या की जोड़ी से होगा, जबकि ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी अमरीका की एनी जू और केरी जू की जोड़ी से खेलेंगी। टूर्नामेंट का समापन रविवार को होगा।