स्पेन में संसद की 3 सौ 50 सीटों के लिए आज मतदान कराया जा रहा है। सत्तारूढ प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मई में क्षेत्रीय स्थानीय चुनाव में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए तुरन्त चुनाव की घोषणा की थी। सत्तारूढ सोशलिस्ट पार्टी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कंजरवेटिव पॉपुलर पार्टी के मुकाबले दूसरे स्थान पर रही थी। इससे पहले सांचेज ने कहा था कि वे दिसम्बर में चुनाव कराएंगे। 51 वर्षीय सांचेज यूनीडास पोडेमोस पार्टी के साथ वर्ष 2020 से पहली गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।
स्पेन में संसद की 350 सीटों के लिए मतदान